BREAKING NEWS

10/recent/ticker-posts

स्वर्गीय अमृत लाल नारंग एवं स्वर्गीय कांता देवी नारंग जी के आत्मिक शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

जालंधर :- स्वर्गीय अमृत लाल नारंग एवं स्वर्गीय कांता देवी नारंग जी के आत्मिक शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का आयोजन डा. अम्बेदकर भवन, नकोदर रोड, जालंधर में हुआ। इस दौरान दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी बहनों ने प्रवचन देकर एवं भजनों का गायन कर पुण्य जीवात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देते हुए साध्वी सुमेधा भारती जी ने कहा इंसान ईश्वर कृपा से इस संसार में जन्म लेता है और चला जाता है, मनुष्य जीवन की सार्थकता महा मानव बनने में है पर बहुत ही गिनी चुनी आत्माएं अपने लक्ष्य के प्रति सजग होती हैं व उसको प्राप्त करती हैं l

आगे उन्होंने कहा कि जब वह इस संसार से जाता है तो अनेक यादें प्रेरणाओं को छोड़ जाता है। उनके अच्छे कर्मों से हम सभी को सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने ने कहा भगवान ही हमारे सच्चे साथी हैं। उन्हीं से हमें माता-पिता का प्यार, बहन की सद्भावना, भाई की सुरक्षा और एक सच्चे मित्र का सहयोग मिल सकता है। हमारे समर्थन और सुरक्षा के लिए उनका साथ सदैव हमारे साथ रहता है। इसलिए हमें भी अपने जीवन पथ को ईश्वर के करीब ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमारा सबसे बड़ा लाभ ईश्वर से जुड़ने में है। मनुष्य होने के नाते हमें अपनी आत्मा को जानना चाहिए। आत्मा को जानना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें अपने चिंतन में अस्थायी संपत्ति और क्षणिक सुख के बजाय वास्तविक और स्थायी सुख और समृद्धि को बसाना चाहिए। हमें अपने जीवन को भी उसी दिशा में ढालने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान स्वामी सज्जनानंद ने कहा ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने परम धाम में स्थान दे। परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर अपना संबल प्रदान करे। इस दौरान कुणाल, हरबंस लाल पिछोरियां गीता मंदिर भार्गव कैंप, हरप्रीत विरदी, सुखचैन, सुनील शर्मा आदि सहित हजारों संख्या में जन मानस श्रद्धांजलि देने पहुंचा।


Translate